हाटा/कुशीनगर। वृहस्पतिवार को कोतवाली क्षेत्र के हाइवे पर भडकुलवा के पास पुलिस ने एक पिकप पर चार राशि गोबंश बरामद किया,चालक व पशु तस्कर फरार, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुटी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे के लगभग प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाठक को मुखबिर द्वारा सूचना मिला कि हाइवे पर पिकप संख्या यूपी 57ए टी6608 पर पशु तस्कर *चार राशि गोवंश ले जा रहे हैं कि सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाठक मय फोर्स भडकुलवा पर उक्त पिकप का इंतजार कर रहे थे तभी पिकप आते हुए दिखी,पिकप चालक व पशु तस्कर पुलिस को देखते ही गाडी छोड फरार हो गये। पुलिस ने पिकप व गोवंशो को हिरासत में लेकर अज्ञात के बिरुद्व मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाठक ने कहा कि अबैध कारोबारियों के बिरुद्व अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी, अराजकता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस दौरान उपनिरीक्षक सदानंद यादव का कमलेश यादव, चंदन भारती आदि मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…