हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर के निकटवर्ती ग्रामसभा पोखरभिंडा में स्थित कृषक सेवा केन्द्र पर स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री मती शीला द्वारा ध्वजारोहण करने के बाद उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए संस्थान अध्यक्ष श्री मती शीला ने कहा कि जब तक हम लोगों के अंदर बिचारो में आंतरिक परिवर्तन नहीं आएगा तब तक सही मायने में आजादी नहीं है।
आज सामाजिक परिवर्तन के कारण ही सामाजिक भेद भाव मिटा है। संस्थान महिलाओं के उत्थान के लिए जहा कृतसंकल्पित है वही उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के दिशा में काम कर रहा है।आजादी सही मायने में उस दिन पुर्ण होगी जब देश के हर हाथो को काम और चेहरे पर मुस्कान होगा। गांव की उन्नति से ही देश की उन्नति होगी महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी तो देश का चौमुखी बिकास होगा।
इसलिए इस देश के युवाओं को आगे आकर आत्मनिर्भर निर्भर बनना चाहिए।इस दौरान ई०अनिल कुमार,सोनू, अमरनाथ गौरव, उमेश सिंह,लालबचन तिवारी, ब्रम्हा मल्ल,रामकिसुन, सहित अंय सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…