News Addaa WhatsApp Group

हाटा: टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार देना पुण्य का कार्य- डॉ विपिन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 29, 2023  |  5:40 PM

21 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार देना पुण्य का कार्य- डॉ विपिन

हाटा/कुशीनगर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के अंर्तगत मंगलवार को सीएचसी परिसर के सभागार में टीबी रोगियों को गोद लेने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पाँच नये मरीजों को नगर के होमियोपैथ चिकित्सक डॉ विपिन कुमार सिंह द्वारा पौष्टिक आहार दिया गया तो वही जून माह में वरिष्ठ समाजसेवी रमेश भारद्वाज द्वारा दस मरीज को गोद लिया था उन्हें तीसरे माह का पोषण पोटली दिया गया।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

गोद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अमित कुमार ने कहा कि समाज के सम्भ्रांत व्यक्तियो को टीबी रोगियों गोद लेकर निक्षय मित्र बन उनकी देखभाल करें तथा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान में सहयोग करे। कार्यक्रम में बोलते हुये डॉ विपिन सिंह ने कहा कि टीबी रोगियों को गोद लेना ही पुण्य का कार्य है। हम भाग्यशाली है जो ईश्वर ने हमें यह मौका दिया। रमेश भारद्वाज ने कहा कि मैं जब तक दवा टीबी रोगियों को दवा चलेगा तबतक प्रतिमाह प्रोटीनयुक्त आहार देता रहूँगा। जिसे दवा के साथ लेने से मरीज शीघ्र स्वस्थ हो जाये। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक डॉ आशुतोष कुमार मिश्र ने किया।

इस दौरान एमोटीसी डॉ अजय सिंह,डॉ एसटीएस राजीव कुमार राय,एल टी राजकुमार सिंह,विश्वामित्र गुप्ता,देवेंद्र प्रताप सिंह,निधि वर्मा,बीपीएम राहुल श्रीवास्तव,इमरान खान,एआरओ सत्यप्रकाश रावत,अरविंद द्विवेदी,ट्रीटमेंट सपोर्टर गुलाब प्रजापति, मुनीब अमहद,सन्तोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking