हाटा/कुशीनगर । मोतीचक विकास खंड के ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में ग्राम प्रधान श्रीमती शीला की अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक आहुत की गयी।
इस बैठक के दौरान ग्राम सभा में कराए गये कार्यो के बारे में पढ कर जानकारी दी गयी जिस पर सभी सदस्य गण व आम जन ने सर्व सम्पत्ति से कराये गये कार्यो पर सहमति जताई आगामी वर्ष 2022-23के लिए विकास कार्य के योजनाओं पर चर्चा किया गया और सदस्यों ने आगामी समय में कार्य कराऐ जाने के लिए प्रस्ताव को प्रस्तावित किया इस दौरान अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया गया।इस बैठक के दौरान आशा कर्मचारियों ने समय से टीकाकरण कराने पर जोर दिया , उचित दर बिक्रेता ने राशन कार्ड से वंचित लोगों को कागज़ जमा करने को कहा जिससे उनको लाभ दिलाया जा सके।
इस दौरान सदस्य साधु प्रसाद,नेबूलाल, अमेरिका प्रसाद,शमशेर अंसारी,हफीज अंसारी,गोलही प्रसाद,सोनू कुमार, अमरनाथ गौरव, रविन्द्र तिवारी,संजू कन्नौजिया गोबरी प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…