हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जहाँ चाह वहा राह को चरितार्थ कर रही ग्रामीण महिलाओं का बारिस के मौसम में भी कृषक सेवा संस्थान के कार्यालय पर कच्चा माल लेने व बने माल को जमा करने के लिए गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है. संस्थान द्वारा बनवाये जा रहे नारायणी साबून, मोमबत्ती, अगरबत्ती अब लोकल बाजारो में उपलब्ध कराया जा रहा है.इस बेरोजगारी के दौड मे ग्रामीण महिलाओं को कृषक सेवा संस्थान द्वारा रोजगार उपलब्ध कराना एक पुनित कार्य से कम नहीं है.कृषक सेवा संस्थान के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान श्रीमती शीला ने कहा कि देश के उत्थान के लिए गाव का उत्थान जरुरी है, जब तक ग्रामीण जनता का उत्थान नहीं होगा देश का उत्थान सम्भव नहीं है, संस्थान ग्रामीण महिलाओं के उत्थान व रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं.इस दौरान संस्थान के कर्मयोगी , अनिल कुमार, वकील गुप्ता, श्रीकिसुन, इद्रमोहन, गोबरी सिंह, शत्रुघ्न, आदि मौजूद रहे.
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…