News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रही होली।

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Mar 19, 2022  |  7:09 PM

690 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रही होली।

सुकरौली/कुशीनगर। हाटा तहसील क्षेत्र में होली का त्यौहार छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। नेशनल हाईवे पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली के साथ-साथ एंबुलेंस को भी हाई अलर्ट मोड पर रखा गया था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली में आज पूरे दिन एक्सीडेंटल केस आते रहे।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली से मिली जानकारी के अनुसार हाटा कोतवाली के ग्राम सभा वृन्दावन निवासी संत कुमार आग से जल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचा जिसको इलाज के बाद घर भेज दिया गया वही नगर पंचायत सुकरौली निवासी राजकुमार पुत्र रामकिशुन का दो बाइकों की आपसी टक्कर पैर फैक्चर हो गया। जिसको गोरखपुर इलाज के लिए भेजा गया ।हाटा कोतवाली के ही पिपरा हुमेल निवासी प्रीतम गुप्ता बाइक से सुकरौली आ रहा था तभी उसकी टक्कर डिवाइडर से हो गई गंभीर अवस्था मे उसे लोगों ने तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया ।जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालात को देखते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज को रेफर कर दिया ।वही हाटा कोतवाली के ही ग्राम सभा पिडरा के बाबू टोला में मार झगड़े में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये।

जिनका गोरखपुर में एक निजी अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है हालत चिंताजनक बताई जा रही है। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स लगा दी गई है

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता

कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…

दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार
दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking