हाटा/कुशीनगर। जिला प्रशासन आम जनमानस की सुरक्षा को लेकर काफी संजीदा है। शनिवार को अपरजिलाधिकारी देविदयाल सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ नगर में पैदल मार्च व निरीक्षण किया। अधिकारी द्वय ने वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर मातहतो को सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।
उन लोगो ने कहा की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत रखी जा रही सतर्क दृष्टि ,अग्निपथ योजना के अंतर्गत सेना में भर्ती हेतु जारी नये निर्देशों के विरोध में कई राज्यों ,स्थानों पर छात्रों द्वारा किए गए उग्र प्रदर्शन के दृष्टिगत कुशीनगर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। प्रत्येक चौराहों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और रेलवे स्टेशनों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारी द्वय द्वारा पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी शरारती/अराजकतत्वों के साथ कठोरता से निपटा जाए तथा शांति पूर्ण तरीके से अपनी बात,समस्या,शिकायत रखने वाले को सुना जाए और उसकी बात को उचित माध्यम से सम्बन्धित तक पहुंचाया जाए। यदि कोई छात्र या उनका कोई समूह हमसे अथवा किसी अन्य अधिकारी से मिलकर अपनी बात कहना चाहता है तो उससे हम या सम्बन्धित अधिकारी अवश्य बात कर उसकी समस्या/शिकायत को सुनेंगे और हर सम्भव सहायता/मदद उपलब्ध कराई जाएगी । परन्तु अराजकता फ़ैलाने या ऐसी कोशिश करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
इस दौरान उप जिलाधिकारी रीतिका श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह,ईओ अजय कुमार सिंह के अलावे, राजस्वकर्मी व पुलिस टीम मौजूद रही।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…