News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: संविदा विद्युत कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 17, 2023  |  7:51 PM

674 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: संविदा विद्युत कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर स्थित विद्युत वितरण खण्ड परिसर में संविदा विद्युत कर्मियों का पिछले दो महीनों से मानदेय नहीं मिलने पर नाराज होकरअनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया है।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

मंगलवार को विद्युत वितरण खण्ड परिसर में संविदा कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री विनोद मणि के नेतृत्व में दर्जनों संविदा विद्युत कर्मियों ने दो महीने का वेतन और 9 महीने से EPF का बकाया नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है‌।कर्मचारियों में परिचालन को छोड़ कर सभी कर्मी धरने पर बैठे गए। सभी का कहना है कि जब तक वेतन नहीं मिलता,तब तक धरना जारी रहेगा ।

इस दौरान संविदा कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री विनोद मणि ने बताया कि पिछले दो माह से मानदेय न मिलने के कारण संविदा कर्मियों की स्थिति दयनीय हो गई है । सभी को पैसे की जरूरत है । बार बार कहने के बाद भी वेतन नहीं दिया जा रहा है।संविदा कर्मचारियों ने लामबंद हो कर विद्युत विभाग के अधिकारियों की कार्य शैली के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अनिश्चितकालीन धरना दिया है।सभी ने चेतावनी दी है की अगर उनके वेतन समय से नही दी जाती है तो वह आंदोलन पर डटे रहेंगे ।धरने का संचालन अर्जुन राव ने किया ।

इस दौरान रामकृपाल सिंह,मन्नू चौहान, अरविंद सिंह,तेज प्रताप सिंह,मुकेश शर्मा,गोबरी रावत,विजय कुमार,पवन कुमारसिंह,संदीप,,रिंकू,अंबिका,सदानंद,सत्यनारायण,सहित अन्य संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking