News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: खड़ी ट्रक में सरकारी बस की भीषण टक्कर, एक की मौत चार घायल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 27, 2025  |  9:57 AM

326 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: खड़ी ट्रक में सरकारी बस की भीषण टक्कर, एक की मौत चार घायल WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर कोतवाली हाटा क्षेत्र अंतर्गत दाड़ा के पास शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्री लेकर जा रही एक सरकारी बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवे पर खड़ा ट्रक बिना किसी संकेतक के सड़क किनारे खड़ा था। इसी बीच तेज रफ्तार में आ रही सरकारी बस सीधे उसमें जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और बस में सवार यात्री चीख-पुकार करने लगे।

सूचना मिलते ही कोतवाली हाटा पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजवाया। मृतक की पहचान की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है तथा दुर्घटना से संबंधित आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

इस हादसे के बाद से क्षेत्र में मातम का माहौल है और लोग हाईवे पर खड़े भारी वाहनों की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking