हाटा/कुशीनगर । नगर स्थित राम जानकी मंदिर पर पूर्व चेयरमैन नंद किशोर नाथानी उर्फ पप्पू भैया की ओर से बुधवार की शाम नवरात्र के तीसरे दिन कन्या पूजनोत्सव व मां भगवती जागरण आयोजित किया गया। इसमें सभी भक्तों ने मां की महिमा पर आधारित भेंट सुनीं।
बुधवार की शाम आयोजित कन्या पूजनोत्सव व भगवती जागरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मोहन वर्मा, पूर्व चेयरमैन राधा नाथानी, पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही द्वारा मां भगवती के पूजन के बाद ग्यारह कन्याओं का पूजन किया गया। तत्पश्चात जागरण के लिए पधारे अन्तर्राष्ट्रीय भजन गायक अनीष सोनी को चुनरी ओढ़ाकर जागरण की शुरुआत किया।इस दौरान अनीष सोनी की टीम ने गणेश वंदना के साथ जागरण का शुभारंभ किया । इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।
जागरण में अनीष सोनी व टीम ने देवी देवताओं पर आधारित भजनों की प्रस्तुतियां पेश कर समां बांधा। मां के भजनों को श्रवण कर वहीं नगर के सभी भक्तजन झूमने को विवश हो गए।इस मौके पर भजन गायक अनीष सोनी ने मां से प्रार्थना करते हुए कहा कि मां अपनी कृपा से नगर क्षेत्र के लोगों पर निरंतर कृपा बनाये रखें, ताकि सब लोग सुख शांति व खुशहाली के साथ अपना जीवन जी सकें। वहीं आयोजक नंद किशोर नाथानी उर्फ पप्पू भैया ने आये हुए गणमान्यों को मां की चुनरी भेंट कर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर सभासद जय प्रकाश जायसवाल,गोपाल नाथानी,रितेश नाथानी,मुंशी सिंह,नितेश परशुराम,संजू रौनियार, अरविन्द बर्नवाल ,शैलेश गुप्ता,बाबू नंदन सिंह,अनिरुद्ध मिश्र,रामक्यास सिंह,श्री राम मद्धेशिया, अशोक मद्धेशिया,सत्यम बर्नवाल,अनुराग कुशवाहा,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…