News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: क्रेन मशीन के चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Nov 29, 2024  |  7:32 PM

174 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: क्रेन मशीन के चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत

मथौली बाजार/कुशीनगर। हाटा कप्तानगंज मार्ग पर स्थित हरपुर बरवा भवन नाले पर वना पक्का पुल के उपर स्कूल से पढ़ कर साइकिल से घर जा रही छात्रा की क्रेन मशीन के चपेट में आने से घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी। मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपके लिए और..- पडरौना में नेक्सा शोरूम पर न्यू बलिनो कार की आगाज,...

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गौनरिया निवासी नारायन राय की पुत्री नन्दनी राय उम्र करीब 17 वर्ष जो परमहंस पब्लिक स्कूल मोहम्मद गंज बेलवा सुदामा में कक्षा दस में पढ़ती थी। स्कूल से पढ़ कर शुक्रवार को करीब एक बजे साईकिल से घर जा रही थी कि भवन नाले पर बने पक्का पुल के उपर हाटा के तरफ से आ रही क्रेन मशीन Up 57 T 7342 ने छात्रा को रौंद दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।

मुकामी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और क्रेन मशीन को अपने कब्जे में ले लिया है। छात्रा के परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले से निकले तीन नाबालिग, देवरिया स्टेशन पर मिली लोकेशन; दरोगा महेश मिश्रा की मुस्तैदी से तीनों सकुशल बरामद
डोल मेले से निकले तीन नाबालिग, देवरिया स्टेशन पर मिली लोकेशन; दरोगा महेश मिश्रा की मुस्तैदी से तीनों सकुशल बरामद

कुशीनगर। चौरा खास थाना क्षेत्र के कोइलाशवा गांव से एक साथ तीन नाबालिग बच्चों…

तमकुहीराज डोल मेले में चाकूबाजी करने वाला वांछित गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
तमकुहीराज डोल मेले में चाकूबाजी करने वाला वांछित गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज कस्बे में आयोजित डोल मेले के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना में…

मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मोतीचक कुशीनगर , विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में बेसिक शिक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking