News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: कृषक सेवा संस्थान बेरोजगार महिलाओं के लिए बना वरदान का केंद्र

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 30, 2021  |  10:11 AM

1,132 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: कृषक सेवा संस्थान बेरोजगार महिलाओं के लिए बना वरदान का केंद्र
  • नारायणी नाम से ग्रामीण महिलाओं द्वारा बना समान बाजार में उपलब्ध कराया जा रहा है; श्रीमती शीला, अध्यक्ष/ग्राम प्रधान

हाटा/कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित कृषक सेवा संस्थान के माध्यम से ग्रामीण वेरोजगार महिलाओं, के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

विगत दो माह पूर्व संस्था के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान श्रीमती शीला ने ग्रामीण महिलाओं के उत्थान के लिए गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने का संकल्प लिया,जिसका प्रतिफल आज सामने आ रहा है।आज दो सौ महिलाओं बच्चियों का समुह नारायणी के नाम से अगरबत्ती,धुपबत्ती, मोमबत्ती, नहाने का साबुन,सर्फ बना रही है। जो बाजार में उपलब्ध कराया जा रहा है।जिसमे काम के बदले ग्रामीण महिलाओं को साप्ताहिक नगद भुगतान किया जा रहा है।आज हर चेहरे पर मुस्कान है के साथ रोजगार उपलब्ध है जो ग्रामीण महिलाओं के लिए किसी बरदान से कम नहीं है। संस्था के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान श्री मती शीला ने कहा कि आज अपार खुशी हो रहा है कि जो महिलाएं कुछ माह पूर्व रोजगार के लिए परेशान थी,आज काम कर खुशहाल है। महिलाओं के उत्थान व विकास के लिए कृषक सेवा संस्थान कृतसंकल्पित है, आने वाले समय में अगल बगल के बेरोजगारो को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।इस दौरान ई0अनिल कुमार,पूर्व प्रधान उमेश सिंह,लालबचन तिवारी,प्रदीप कुमार शर्मा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य जवाहर लाल गौतम,रामकृत प्रसाद,बब्बी देवी,संगीता देवी,लक्ष्मीना देवी अशर्फी देवी माया देवी,ममता देवी मुलायम यादव सहित आदि अंय मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking