News Addaa WhatsApp Group

हाटा: श्रम प्रवर्तन अधिकारियों ने कार्यवाही कर मुक्त कराए तीन बाल श्रमिक

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 30, 2021  |  7:43 PM

643 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: श्रम प्रवर्तन अधिकारियों ने कार्यवाही कर मुक्त कराए तीन बाल श्रमिक
  • 18 वर्ष से कम आयु के कामगारों को नियोजित न करने के निर्देश

हाटा/कुशीनगर। जिलाधिकारी कुशीनगर एवं सहायक श्रम आयुक्त महोदय कुशीनगर के निर्देशानुसार हाटा में श्रम प्रवर्तन अधिकारियों ने कार्यवाही कर मुक्त कराए 03 बाल श्रमिक, सम्बन्धित नियोजकों एवं सेवायोजकों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही। इस कार्यवाही में रमन कुमार श्रीवास्तव श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं महेंद्र कुमार श्रम प्रवर्तन अधिकारी कसया, लिपिक शशि शेखर मिश्र की टीम द्वारा जनपद के समस्त सेवायोजक एवं नियोजक को 18 वर्ष से कम आयु के कामगारों को नियोजित न करने के निर्देश दिए गए। 29 अगस्त को श्रम प्रवर्तन अधिकारियों की संयुक्त टीम के द्वारा जनपद में विशेष अभियान के अन्तर्गत कुल 03 प्रतिष्ठानों पर बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम-1986 एवं संशोधित अधिनियम-2016 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए कुल 03 बाल एवं किशोर श्रमिकों को चिन्हित किया गया।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking