हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। बुद्ववार को विकास खंड मोतीचक के ग्राम सभा पकड़ी बावन में क्षेत्रीय विधायक पवन केडिया ने पंचायत भवन के नव निर्माण हेतु विधिवत पूजन के साथ भूमि पूजन कर आधारशिला रखी। इस मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि विधानसभा के अन्दर जो भी विकास हो रहा है वह आप जनता जनार्दन की देन है आपने केन्द्र मे मोदी व प्रदेश में योगी की सरकार बनायी है जिससे हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहा है।
जिसके क्रम में बेदूपार- पकड़ी सड़क का नवीनीकरण कार्य प्रारंभ होने जा रहा है इस गाँव मे पोखरे पर छठ घाट का निर्माण होने जा रहा है,गांव के सभी जर्जर पोल व तार बदलने जा रहा है। विधायक ने गांव में भ्रमण कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया एवं जनता की समस्याओं को भी सुना। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रवीण सिंह, रामक्यास सिंह, अशोक गोड़, देवकुमार मिश्रा, रजनीश बर्नवाल, अरूण पाण्डेय, बांकेलाल चौहान, मुन्ना चौरसिया, त्रिभुवन मिश्र, गुड्डु गुप्ता, ग्राम सचिव एवं अधिक संख्या मे महिलाए व पुरूष मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…