हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। तमकुहीराज तहसील अंतर्गत बलुआ शमसेर शाही गांव में स्थित ऐतिहासिक बाबा विश्वंभर दास मठ पर दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन हुआ। बुधवार को दोपहर से देर रात तक भंडारा चला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु जनों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होने आए वरिष्ठ पत्रकार व भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन ने अपने संबोधन में कहा कि पवित्र भारत भूमि पर सदियों से मठ और मंदिर धार्मिक व सांस्कृतिक जागरण तथा चेतना के केंद्र रहे हैं। देश को गुलामी से मुक्त करने के लिए चले स्वतंत्रता आंदोलन में मठ और मंदिरों की महती भूमिका इतिहास के पन्नो में दर्ज है। सामाजिक सदभाव को अपने व्यवहार में पिरोने की शिक्षा हमें मठ मंदिरों में होने वाले भंडारा और अन्य आयोजनों से मिलते हैं। ऊंच, नीच व छुआछूत जैसी कुरीतियों पर चोट के लिए भी ऐसे आयोजन की आवश्यकता है। आगत श्रद्धालुजनों के प्रति आभार जताते हुए मठ के महंत सुनील दास ने आगे भी सहयोग और श्रद्धा जारी रखने की अपील की।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ओपी मिश्रा, अजय राय, धनन्यज राय, सुनील द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह, श्रीनिवास राय, पत्रकार कृष्ण मुरारी पांडेय, उमेश पांडेय, कृपा लाल श्रीवास्तव, विनोद सिंह, गोरख तिवारी, अरुण राय, बंका सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…