हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के सभागार में सोमवार को उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 26 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
इनमें से केवल 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जा सका, जबकि 24 शिकायतें अभी अवशेष हैं। सम्पूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। राजस्व विभाग में 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 1 का निस्तारण हुआ और 11 अभी लंबित हैं। पुलिस विभाग में 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन इनमें से एक भी का निस्तारण नहीं हो सका। सभी 10 शिकायतें अभी विचाराधीन हैं। अन्य’ श्रेणी में 4 शिकायतें आईं, जिनमें से 1 का निस्तारण किया गया और 3 अवशेष रहीं। संयुक्त राजस्व व पुलिस, विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग में इस बार कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।
इस दौरान तहसीलदार जया सिंह नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह नगर पालिका से अजय राव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…
खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…