हाटा/कुशीनगर। मंगलवार को राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उत्तर प्रदेश/प्रभारी मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने जनपद में प्रथम आगमन पर जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही जहां भाजपाइयों ने जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा की अध्यक्षता में भव्य स्वागत किया वही हाटा नगर आगमन पर प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया व गो वंशो को केला व गुण खिलाया तथा भूसे तथा चारे की स्थिति की जानकारी ली वही गोबर गैस प्लांट को भी देखा व उसके बारे में जानकारी ली।
तत्पश्चात प्रभारी मंत्री ने नगरपालिका परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया और उसके बाद निर्धारित समय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुच कर ओ पी डी कक्ष, फार्मासिस्ट कक्ष,टीकाकरण केंद्र,प्रसव कक्ष,पीकू कक्ष,शीत गृह,दवा बितरण कक्ष आदि का निरीक्षण किया और चिकित्सीय उपकरणों को देखा और मरीजो से बातचीत किया।पत्रकारो द्वारा पुछने पर बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अल्ट्रासाउंड चलाने की समस्या है जिसे शीघ्र ही दूर कर दिया जाएगा, स्वास्थ्य केंद्र पर प्रचुर मात्रा में दवा उपलब्ध है जो मरीजो को दिया जा रहा है।
इस दौरान विधायक मोहन वर्मा रामकोला विधायक विनय कुमार गौड,पूर्व विधायक रजनीकांत मणि, जिलाधिकारी रमेश रंजन पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी , डाक्टर सुरेश पटौरिया, उपजिलाधिकारी बरुण कुमार पांडेय , प्रभारी चिकित्साधिकारी अमित कुमार,डा प्रशांत मिश्रा,अजय कुमार सिंह,एल बी यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
इस सप्ताह की सबसे लोकप्रिय
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…