हाटा/कुशीनगर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर नगर पालिका परिषद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक मोहन वर्मा ने नगर पालिका कार्यालय पर ध्वजारोहण करने के बाद नगर मे रैली निकाल कर खुद साफ सफाई कर के नगर वासियो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए और नगर को स्वच्छ रखने के लिए आम जन को शपथ दिलाई।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही , बाबू नंदन सिंह,अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह, उदयभान कुशवाहा जय प्रकाश जायसवाल , संतोष श्रीवास्तवअर्जुन गुप्ता जी,देवेंद्र मिश्रा अंय मौजूद रहे।वही तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी बरुण कुमार पांडेय की अध्यक्षता में गांधी व शास्त्री जयंती के अवसर मे तहसील परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।इस दौरान तहसीलदार नरेंद्र राम, लेखपाल संजीवन मिश्र,रामेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
राजकीय महाविद्यालय ढाढा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई।
रविवार को राजकीय महाविद्यालय ढाढा में प्राचार्य डा चैतन्य कुमार के देखरेख में सर्व प्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान शपथग्रहण तथा स्वच्छता अभियान के साथ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ चैतन्य कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य अहिंसा तथा नैतिकता के सिद्धांत पर प्रकाश डाला तथा पूर्व प्रधान मंत्री लालबहादुर शास्त्री जी के जय जवान जय किसान के नारो से छात्रों को अवगत कराया। इस दौरान डा अभिषेक कुमार मिश्र,डा दीपक कुमार,डा दुर्गेश त्रिपाठी,डा अनिता गौतम,डा देवेश मणि त्रिपाठी,डा अल्पना सिंह,डा सुब्बाराव,आदि उपस्थित रहे।
वही हाटा नगर पालिका के मोती पाकड श्रीकांत सरोजनी नगर में स्थित अचीवर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रबंधक सम्पूर्णानंद द्विवेदी के देख रेख में गांधी व शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाया गया।वही विधालय में नवल्स डिग्री कालेज के प्रधानाध्यापक पंकज मणि त्रिपाठी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के आदर्शो पर चलने की बात कही।
इस दौरान प्रधानाचार्य बलराम प्रसाद, चंद्रशेखर सिंह,नितेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…