News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: सांसद व विधायक ने किया 921.76 लाख की तीन सड़कों का लोकार्पण

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jun 2, 2022  |  8:36 PM

904 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: सांसद व विधायक ने किया 921.76 लाख की तीन सड़कों का लोकार्पण

सुकरौली/कुशीनगर। हाटा विधानसभा क्षेत्र के तीन स्थानों पर 921.76 लाख की लागत से निर्मित 15.65 किमी लम्बी सड़क का लोकार्पण कुशीनगर के सांसद विजय दुबे व विधायक मोहन वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एन एच 28 के वाया तितला भैरव चौराहा से मुंडेरा खागी से लेहनी तक 5.65 किलोमीटर लम्बी सड़क लागत 340.19 लाख रुपये व एनएच 28 सुकरौली से जगदीशपुर नहर पटरी 5 किलोमीटर मार्ग लागत 281.07 लाख रुपये और एनएच 28 मझना नाला बड़ा पुल निकट स्थित क्षत्रिय बाबा की स्थान के सुबुधिया से सिरसिया 5 किलोमीटर मार्ग लागत 300.50 लाख रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण किया गया है।इस अवसर पर सांसद ने क्षेत्रीय जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की लोकप्रिय भाजपा सरकार में जनता का हित सर्वोपरि है तथा विकास ही उसका लक्ष्य है। प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश की सरकारें उनके अपेक्षाओं पर खरा उतरने की ओर अग्रसर है। विधायक मोहन वर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए सड़क निर्माण कार्य की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष सुकरौली ज्ञान विक्रम सिंह ने किया।

आपके लिए और..- बेडशीट के थान से निकली ‘बंटी-बबली’ शराब, चौकी प्रभारी की...

इस दौरान कार्यदायी संस्था- ग्रामीण अभियंत्रण विभाग पी0आई0यू0 कुशीनगर के अधिशासी अभियंता अबरार अहमद सहायक अभियंता आशुतोष कुमार अरोरा अवर अभियंता विजय सेन सिंह अरविंद कुमार सिंह हरेंद्र राय देवेंद्र चौधरी अजय कुमार गोड़ अजय प्रसाद,पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा श्रीभागवत चौहान मंडल अध्यक्ष सुकरौली ज्ञान विक्रम सिंह मंडल अध्यक्ष हाटा उदय भान कुशवाहा सभासद रणजीत सिंह मुंशी सिंह, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, सत्यवान सिंह दिनेश सिंह जगदीश सिंह धर्मेंद्र गुप्ता पूर्व प्रधान सुकरौली अशोक कुमार पत्रकार राजेश गुप्ता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र पासवान रामसमुझ पासवान सत्य काम पांडे कान्हा श्रीवास्तव विकास तिवारी सोनू सिंह सनोज विश्वकर्मा जितेंद्र यादव सत्यवान सिंह विद्यापति यादव संजीव जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बेडशीट के थान से निकली ‘बंटी-बबली’ शराब, चौकी प्रभारी की पैनी नजर ने तस्कर का खेल किया फेल
बेडशीट के थान से निकली ‘बंटी-बबली’ शराब, चौकी प्रभारी की पैनी नजर ने तस्कर का खेल किया फेल

कुशीनगर। “तस्कर डाल-डाल तो कुशीनगर पुलिस पात-पात” की कहावत एक बार फिर उस समय…

Instagram पर शुरू हुआ इश्क, दो साल की चैट के बाद युवती को लेकर फरार हुआ प्रेमी, विशुनपुरा पुलिस ने दबोचा
Instagram पर शुरू हुआ इश्क, दो साल की चैट के बाद युवती को लेकर फरार हुआ प्रेमी, विशुनपुरा पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती आखिरकार युवती को घर से भगाकर ले…

खड्डा: भेडी जंगल के बलुआ टोले में धड़ल्ले से चल रहा अवैध बालू खनन, प्रशासन बेखबर
खड्डा: भेडी जंगल के बलुआ टोले में धड़ल्ले से चल रहा अवैध बालू खनन, प्रशासन बेखबर

बलुआ टोले में खेतों में बने बड़े बड़े गड्ढे अवैध बालू खनन की ओर…

“अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने दिया कंधा, पुलिस लाइन में छलक पड़े जज़्बात”
“अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने दिया कंधा, पुलिस लाइन में छलक पड़े जज़्बात”

कुशीनगर। कुछ दृश्य शब्दों से नहीं, भावनाओं से बयान होते हैं। शनिवार को कुशीनगर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking