हाटा/कुशीनगर। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से आमजन परेशान हैं,आमजन के परेशानी को देखते हुए भाजपा सभासद प्रतिनिधि व नमो सेना के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार रुंगटा ने मुख्यमंत्री से सम्बंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी हाटा को सौपा।
शुक्रवार को नमो सेना के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार रुंगटा ने भीषण बिधुत कटौती के मुद्दे पर उपजिलाधिकारी,विधुत विभाग के उच्चाधिकारियों को ऊर्जा मंत्री मुख्यमंत्री से सम्बंधित ज्ञापन सौप कर बिधुत कटौती बंद कराने की मांग किया।मनीष कुमार रुंगटा ने बताया कि एक तरफ शासन द्वारा आमजन को ग्रामीणों क्षेत्र में 18घंटा और शहरी क्षेत्रों में 24घंटा बिजली देने का निर्देश दिया गया है परंतु व्यापक स्तर पर बिधुत कटौती की जा रही है जिससे आमजन भीषण बिधुत कटौती से त्राही माम कर रही है।अगर एक सप्ताह के अंधर बिधुत व्यवस्था में सुधार नही हुआ तो आमजनमानस के साथ व्यापक स्तर का धरना-प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…