हाटा/कुशीनगर। कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नं 13 स्वामी विवेकानंद नगर के बंधू टोला ढाढा निवासी एक 11 वर्षीय बालक की एक पानी भरे गड्ढे में नहाते समय डूबने से मौत हो गई।
सोमवार को हाटा कोतवाली के बंधू टोला ढाढा निवासी शिवा सिंह का 11 वर्षीय पुत्र ओम अपने गांव के ही तीन लड़कों के साथ गांव के बाहर पानी भरे गड्ढे में नहा रहा था कि उसका पैर मिट्टी में फंस गया जिससे वह डूब गया।काफी देर के बाद वह नहीं निकला तो साथ के लड़कों ने परिजनों को बताया। जहां उसके परिजन व अन्य लोग पहुंचे और गढ्ढे से ओम को निकाल कर बाहर लाया जिसकी हालत गंभीर थी। परिजनो ने उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं ओम की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
112 पुलिस वाहन से बाइक सवार को टक्कर लगने आरोप, वीडियो हुआ था वायरल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…
कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…