हाटा/कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम देवीदयाल वर्मा ने की। उन्होंने एक एक कर 110 फरियादियों की शिकायते सुनी। उनमें से 13 मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि 97 मामलों को निस्तारण के लिए उनसे जुड़े विभागों को भेज दिया गया।
हाटा में आयोजित तहसील दिवस सुबह दस बजे से शुरू हुई और दोपहर दो बजे तक चला। इस कार्यक्रम के दौरान पूरे तहसील क्षेत्र के 110 लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अर्जी दी। इस समाधान दिवस में राजस्व विभाग के 81, पुलिस विभाग के 18, विकास विभाग से 04, अन्य 07 मामले प्रस्तुत हुए जहां 13 मामले को त्वरित निस्तारित किए गये। शेष मामलों को निस्तारण के लिए उनसे जुड़े विभागों को भेज दिया गया।
इस दौरान एसडीएम रितिका श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी राजेश श्रीवास्तव, उषा पाल, एडीओ पंचायत चंद्रिका प्रसाद, उपनिरीक्षक गौरव वर्मा, लेखपाल संजीवन मिश्रा, रामेंद्र तिवारी, प्रदीप गुप्ता, अभय राव, हरिशंकर सिंह, रविंद्र यादव, अरविंद कुमार त्रिपाठी सहित अन्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…