News Addaa WhatsApp Group

Hata News/हाटा: उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 28, 2022  |  4:27 PM

514 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Hata News/हाटा: उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय तहसील कार्यालय पर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बैठक कर उपजिलाधिकारी के मनमानेपन के बिरोध में उच्चाधिकारियों से स्थानांतरण की मांग किया।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

मंगलवार को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी कर उनके स्थानांतरण की मांग किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री पांडेय ने बताया की बीते सात जून को उपजिलाधिकारी के मनमानेपन के कारण प्रदर्शन करते हुए स्थानांतरण की मांग किया था जहां अभी तक उनका स्थानांतरण नहीं हो पाया जिससे सभी अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। उपजिलाधिकारी जानबूझ कर कुछ पत्रावलियों को अधिवक्ताओं को डराने-धमकाने के लिए गलत फैसला कर दे रहे हैं जबकि समस्त अधिवक्ता उपजिलाधिकारी न्यायालय सहित समस्त न्यायालयो से न्यायिक कार्यों से बिरत है उसके बाबजूद भी उपजिलाधिकारी पत्रावलियों को बिना न्यायालय में सुने ही फैसला मनमानेपन तरिके से दे रहे हैं जो नियम बिरुद्व है। समस्त अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से अबिलम्ब स्थानान्तरण की माग किया जिससे जनता को न्याय मिल सके।

इस दौरान अधिवक्ता जयप्रकाश नारायण पांडेय, उमेश दूबे, रमाशंकर तिवारी, श्री प्रकाश, रविन्द्र मिश्र, राजेंद्र तिवारी, रामेश्वर पांडेय,रौनक अली, रमाशंकर सिंह,सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे। इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी बरुण कुमार पांडेय ने बताया कि सभी आरोप बेबुनियाद है वादो के निस्तारण के लिए न्यायिक एक्ट व शासन के मंशानुरुप काम किया जा रहा है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking