हाटा/कुशीनगर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात बी सी पी एम के बिरुद्व आशाकर्मी ने दर्ज कराया भष्ठाचार का मुकदमा।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर बुजुर्ग निवासनी गीता वर्नवाल पत्नी बृजकिशोर जो सी एच सी हाटा में आशा कार्यकत्री पद पर तैनात हैं।उसके द्वारा प्रभारी चिकित्साधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए कोतवाली में दिए तहरीर में लिखा है कि हाटा सी एच सी पर तैनात बी पी सी एम बिनीता मौर्या द्वारा मुझे प्रताड़ित किया जाता है तथा प्रत्येक कार्य में मुझसे उनके द्वारा पैसे की मांग किया जाता है,पैसा नही देने पर मेरे रजिस्टर का पैसा माह मार्च 2022से आज तक पैसा काट दिया गया है तथा जिन आशाओं द्वारा उनको पैसा दे दिया जाता है उनका भुगतान करा दिया जाता है।जिसकी सूचना आशा कार्यकत्री द्वारा कई बार लिखित व मौखिख रुप से दिया गया परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने थाने में दिए तहरीर मे यह भी लिखा है कि धन उगाही के चलते कप्तानगंज से हाटा भेजा गया लेकिन यहां भी वही कार्य करने से बाज नहीं आ रही है और महिनो से इनके बिरुद्व जोरदार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है परंतु ऐसे में इन पर कोई असर नहीं पड़ता दिख रहा है
आशा कार्यकत्री के तहरीर पर पुलिस ने पुलिस ने बी पी सी एम के बिरुद मुकदमा नम्बर 551/2022धारा भष्ठाचार निवारण अधिनियम 1988के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही में पुलिस जुट गरी।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…