हाटा/कुशीनगर। कोतवाली क्षेत्र के ढाढा चौराहे पर एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई तथा दुसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
सोमवार को अपराह्न तीन बजे तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जंगल घोरठ निवासी श्रवण गुप्ता उम्र 28 वर्ष व उसी गांव निवासी अमित पटेल अपनी बाइक यू पी 57 बीसी 3579 से गोरखपुर जा रहा था कि ढाढा चौराहे के समीप अभी पहुंचे थे कि पीछे से तेज गति से आ रही एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे दोनों डिवाइडर से जा भिड़े जिससे श्रवण गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई तथा दुसरा अमित पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को सीएचसी हाटा पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…