हाटा/कुशीनगर। मकर सक्रांति पर्व के पावन अवसर पर विधायक पवन केडिया ने मोतीचक के ग्रामसभा पोखरभिंडा के दलित बस्ती में छांगुर प्रसाद के वहा खिचड़ी सहभोज में शामिल होकर दलित समाज के सैकडो लोगों के साथ बैठ कर खिचड़ी खाकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया एवं उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी आदित्यनाथ महाराज के नेतृत्व में सरकार ने आजादी के बाद सबसे ज्यादा दलित समुदाय के उत्थान के लिए कार्य किया है।
अगर किसी ने काम किया है तो आप रिकॉर्ड उठा कर देख ले इतने कम समय मे योगीबाबा ने देश के प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में किया है। जनमानस से अपील किया कि योगी आदित्यनाथ को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को अपना मत देकर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएं और अपना एवं अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करें क्योंकि यही एक सरकार है जो आपके हित की चिंता करती हैl इस मौके पर अरुण पांडे, बंडिल बाबा, मोछू प्रसाद, शिव प्रसाद, आनंद वर्मा, रजनीश बरनवाल, लुटावन गोंड, सर्वेश सिंह, अनूप यादव, राजन यादव आदि मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…