हाटा/कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ एल बी यादव के निर्देश पर 15 वर्ष से 17 तक के बच्चों को आज टीकाकरण के दूसरे दिन विभिन्न विद्यालयों सहित सीएचसी पर खबर लिखे जाने तक कुल 961 छात्र व छात्राओ को कोवाक्सिन की प्रथम डोज लग चुकी थी और लगना जारी था।
बताते चले कि माइक्रोप्लान के अनुसार ब्लाक क्षेत्र के चार विद्यालयों श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, क्रिस्तुराजा हाईस्कूल,सन्तपुष्पा इंटर कॉलेज व सीएचसी हाटा तथा नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरौली बाजार में 3 जनवरी से 15 से 17 वर्ष के बच्चों व बच्चियों को कोरोना महामारी से सुरक्षित रखने के लिये वैक्सिन लगायी जा रही है। जिसके क्रम में आज दिन मंगलवार को सभी सेंटरों में कुल मिलाकर 961को कोवाक्सिन की प्रथम डोज स्वास्थ्य टीम द्वारा लगायी गयी। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में टीम द्वारा 150 छात्राओ को प्रधानाचार्य सरोज पांडेय की मौजूदगी में टीम के वेरिफायर आशुतोष मिश्र,कुमकुम तथा वैक्सीनेटर दीपिका व चन्दरकेसरी देवी द्वारा कोवाक्सिन की प्रथम डोज लगायी गयी। टीकाकरण को लेकर सभी बच्चे उत्साहित दिखे,टीका लगने के बाद किसी भी बच्चों को कोई दिक्कत नही हुई।
टीम में शरतेन्दु शुक्ला, ब्रजेश उपाध्याय, देवेंद्र सिंह, लालसाहब सिंह, विजय कुमार गुप्ता, अरविंद त्रिपाठी, नेहा गुप्ता, जिया वर्मा, नीलम चौधरी, मनीषा आर्या, कामिनी विश्वकर्मा, प्रिया सिंह, समीना खातून, कांतिबला, अन्नू यादव, पूनम गुप्ता, तरन्नुम, जसवंती देवी, अंजू सिंह, प्रतिभा ओझा, चन्द्रप्रभा तिवारी, लालमती देवी आदि रही।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…