News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: युवक की मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप! अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 20, 2021  |  7:55 PM

1,169 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: युवक की मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप! अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सकरौली गांव के बाहर गन्ने के खेत में एक अज्ञात युवक की लाश मिली मौके पर पहुची पुलिस, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

सोमवार को सुबह दस बजे सकरौली गांव व टिकरी गांव के बीच एक गन्ने के खेत में एक अज्ञात युवक की लाश रहस्यमी परस्थितियों में मिली। ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दिया।वही शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। देखते देखते सकरौली गांव के लोगों ने शव देख शव को पहचान लिया।जिसकी पहचान सकरौली गांव निवासी संतोष साहनी पुत्र रामचरित्र उम 28 वर्ष के रुप में हुई। वहीं मृतक संतोष के पिता ने बताया कि एक हफ्ते पहले वह मुम्बई से घर आया है। वह रविवार को शाम को अपनी अपनी पत्नी से एक हजार रुपए लेकर घर से निकला जहां सुबह उसकी लाश मिली।मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में अज्ञात लोगों के बिरुद्व मुकदमा पंजीकृत करने के लिए तहरीर दिया है। पुलिस ने मृतक के पिता के तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ 302सहित अंय धाराओ में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।तथा मृतक के पिता के तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर मामले का शीघ्र पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking