हाटा/कुशीनगर(न्यूज अडडा) । स्थानीय उपनगर के काशी विश्वनाथ मंदिर छठ घाट के परिसर में त्रिदिवसीय दीपावली मेला के आखिरी दिन पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह ने कार्यक्रम के शुभारंभ में दीप प्रज्जवलन कर दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया।वहीं जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर कलाकार सुशील दाता को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
शनिवार की देर शाम को कार्यक्रम में पहुंचे जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र ने कहा कि यहां का दृश्य देखकर मानों यह लग रहा है कि यहां अयोध्या एवं काशी का दीपोत्सव मनाया जा रहा है।यह दीपोत्सव कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर सबके आस्था एवं विश्वास के प्रतीक भगवान राम के मन्दिर निर्माण कार्य को सुचारू रूप से होने के वजह से यहां भी दीपोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा है।जबकि इनके पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह ने इस कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तभी से त्यौहारों को व्यापक स्तर से मनाया जा रहा है,सनातन धर्म संस्कृति में आस्था रखते हुए भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाया जा रहा है यही पूर्ववर्ती सरकारों ने इन त्यौहारों को धुमिल करने का काम किया है।भाजपा सरकार में विकास कार्य हो रहे हैं।पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सरकार रही हो या योगी सरकार संस्कृति सभ्यता के साथ विकास कार्य कर रही है।
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगरपालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा ने कहा कि जिस दिन शासन से निर्देश मिला उसी दिन से दीपावली मेला का आयोजन शुरु हुआ है।आज यहां पर 5101दीपक जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ है यदि अवसर मिला तो अगले वर्ष यह दीपावली मेला हाटा उत्सव के रुप में मनाई जायेगी।वही इस दौरान नंदकिशोर नाथानी, मनीष रुगटा, उदयभान कुशवाहा,सुभाष प्रसाद, अनिरुद्ध मिश्र,विनोद तिवारी,ईओ अजय कुमार सिंह पंकज भारद्वाज, अमरनाथ यादव,फैय्याज खां,राजन गौड आदि मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…