News Addaa WhatsApp Group

हाटा: दीपोत्सव व सम्मान समारोह सम्पन्न

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 1, 2021  |  6:19 PM

342 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: दीपोत्सव व सम्मान समारोह सम्पन्न
  • सही को सही और गलत को गलत कहने का काम करे युवा- राधेश्याम सिंह, पूर्व मंत्री

हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय नगर स्थित बंधन मैरेज हाल में समाजसेवी टीपू खान द्वारा दीपोत्सव सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह रहें। कार्यक्रम का संचालन मजिबुल्लाह राही ने किया।

सोमवार को आयोजित दीपोत्सव सम्मान समारोह कार्यक्रम की शुरुआत कवि मधुसूदन मिश्र,हमीद आरज़ू,तथा हास्य कवि बादशाह प्रेमी ने अपनी अपनी रचनाओं को सुना कर वाहवाही बटोरी। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने उपस्थित सभी महिलाओं व बच्चो व अतिथियों को दीपावली की शुभकाना देते हुए कहा कि समाज की सेवा करना पुनीत कार्य है। समाजसेवी टीपू खान की प्रशंसा करते हुए कहा कि जो मेहनत करते हैं उन्हें सफलता अवश्य मिलती है। जीवन में सफलता हासिल करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें। कार्यक्रम में कवियों, पत्रकारों तथा प्रबुद्ध लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।तथा पांच सौ असहाय गरीब महिलाओं को शाल व मिठाई वितरित किया गया।इस दौरान सभासद संजीव कुमार राव अर्जुन मौर्य,रईस आलम,राजन तिवारी,आयुश तिवारी, आशीष, दानिश खान,तौसीबा खान सहित अन्य उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking