News Addaa WhatsApp Group Join करें

Hata News/हाटा: पूर्व प्रधानाचार्य को विद्यालय आने जाने पर रोक लगाने की मांग किया

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 28, 2022  |  7:13 PM

1,049 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Hata News/हाटा: पूर्व प्रधानाचार्य को विद्यालय आने जाने पर रोक लगाने की मांग किया

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पिपरैचा स्थिति महर्षि बाल्मीकि इंटर कालेज के प्रबंधक ने पूर्व प्रधानाचार्य को विद्यालय में आने जाने से रोक लगाने की उच्चाधिकारियों से मांग किया है।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

बीते शनिवार को महर्षि बाल्मीकि विधालय पिपरैचा के प्रबंधक राम रक्षा सिंह ने पुलिस महानिदेशक, लोकायुक्त, पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर बताया कि विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य बीते 31मार्च 2021को सेवानिवृत्त हो गए हैं जो फर्जी प्रबंधक प्रतिनिधि का बोर्ड लगा कर प्रतिदिन विद्यालय में आते जाते हैं तथा रोब दिखाते हैं आए दिन विद्यालय के छात्र छात्राओं को प्रताड़ित करते रहते हैं।शारदा सिंह को विद्यालय में आने से मना करने पर मार पीट व गाली गलौज के लिए तैयार हो जाते हैं इनके इस कृत्य के लिए प्रशासन को सूचना दिया गया है लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही न होने से उनका मनोबल बढ़ता रहा है जिसके चलते बीते 24अगस्त को विद्यालय के एक कक्षा 12 वीं के छात्र को विद्यालय के बाहर मारने पीटने की बीडियो वायरल हुआ, जिससे विद्यालय की छवि धुमिल हुआ है तथा शिक्षा के मंदिर को इनके द्वारा कलंकित करने का प्रयास किया जा रहा है।वही 25अगस्त को पूर्व प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षकों द्वारा छात्र को मार पीट मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर छात्र के परिजनों सहित सैकड़ों लोगों ने सड़क जाम किया गया था तथा विद्यालय में तोड फोड भी की गयी जिससे विद्यालय का काफी नुकसान हुआ वही पूर्व प्रधानाचार्य पर पप्रत्रो में हेरा फेरी तथा सरकारी धन को हड़पने के मामले में भी उनके बिरुद्व आई पी सी की धारा 419,420,467,471,409के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है।ऐसे में पूर्व प्रधानाचार्य द्वारा विधालय का छवि धुमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। विद्यालय की गरिमा को बचाने के लिए पूर्व प्रधानाचार्य को विद्यालय आने जाने से रोक लगाया जाए जिससे विधालय की गरीमा बनी रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking