हाटा/कुशीनगर। स्थानीय उपनगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अगल बगल चल रहे पैथोलॉजी सैंटरो का उपजिलाधिकारी बरुण कुमार पांडेय ने निरीक्षण किया, और जांच के दौरान एक पैथोलॉजी सेंटर को सील कर दिया गया। शनिवार को उपजिलाधिकारी बरुण कुमार पांडेय के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मियों की एक टीम ने स्वास्थ्य केंद्र के ईर्द-गिर्द चल रहे पैथालॉजी सेंटरों के जांच के लिए पहुचा इस दौरान जांच टीम को देख कर पैथोलॉजी संचालकों में हड़कंप मच गई।
जांच के दौरान टीम लाइफ पैथालॉजी सेंटर पहुची जहा जांच के दौरान लाईफ पैथोलॉजी सेंटर पर लैब टेक्नीशियन मौके पर नही मिला। इस पर उपजिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पैथालॉजी सेंटर को सील कर दिया,इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी सुनील कुमार भी मौजूद रहे। इस संबंध में उपजिलाधिकारी वरुण कुमार पाण्डेय ने बताया कि अवैध कार्यों पर प्रशासन की छापे मारी चलती रहेगी जो भी गलत पाया जायेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…