हाटा/कुशीनगर। न्यू इंडिया शुगर मिल ढाढ़ा ने गुरुवार को आठ जनवरी तक क्रय किए गए गन्ने का मूल्य 4.08 करोड़ रूपए का भुगतान किसानों के खाते में कर दिया है। उक्त जानकारी मिल के अधिशासी अध्यक्ष करन सिंह व उपाध्यक्ष सुरेन्द्र उपाध्याय ने दी है। साथ ही किसानों से अपील की है कि सामान्य भूमि पर को. 0118 व 15023 तथा जलभराव वाले क्षेत्र में को. 98014 व को.लख. 94184 प्रजाति के गन्ने की ही बुआई करें। जलभराव वाले क्षेत्रों में एसटीटी विधि से पौध तैयार कर गन्ने की बुआई करें।श्री सिंह ने कहा है कि किसान बिचौलियों के चक्कर में पड़कर औने पौने दाम पर गन्ना बेचकर अपना नुकसान न करें।
इससे एक ओर जहां उचित दाम नहीं मिलता है तो दूसरी ओर उनका बेसिक कोटा भी प्रभावित होता है। किसानों के हित में मिल ने गन्ना मूल्य का त्वरित भुगतान करने का नि
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…