हाटा/कुशीनगर। सोमवार को उपजिलाधिकारी के खिलाफ अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए न्यायालय का बहिष्कार किया। जबकि उपजिलाधिकारी ने कहा आरोप निराधार सोमवार को तहसील में प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने एक बैठक कर उपजिलाधिकारी के न्यायालय का बहिष्कार कर उनके स्थानांतरण तक न्यायिक कार्य के बहिष्कार का निर्णय लिया।
सोमवार को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय ने बताया कि उपजिलाधिकारी पूर्ण बोरा का अधिवक्ताओं के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है उनके कार्यालय में प्रार्थना पत्र आदि लें जाने पर अधिवक्ताओं से नहीं मिलते साथ ही अभद्र व्यवहार करते हैं और उनकी भाषा शैली ठीक नहीं है। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से मांग किया कि उपजिलाधिकारी का स्थानांतरण कहीं अन्यत्र किया जाय। जिससे न्यायिक कार्य सुचारू रूप से हो सके। उनके स्थानांतरण तक न्यायालय का बहिष्कार जारी रहेगा।
इस मौके पर अधिवक्ता आनंद शंकर सिंह,जय प्रकाश नारायण पांडेय,रविनारायन तिवारी,अमर शंकर लाल श्रीवास्तव कामेश्वर नाथ पांडेय , रामेश्वर पांडेय,रामजी प्रसाद रौनक अली अशोक कुमार यादव सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…