हाटा/कुशीनगर। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ औसाफ़ अहमद खान द्वारा मंगलवार को पूर्वाह्न में स्थानीय सीएचसी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा टीबी यूनिट कक्ष व प्रयोगशाला कक्ष में टीबी रोगियों से सम्बंधित सारे प्रपत्रों की जांच की गयी।
सर्वप्रथम उनके द्वारा टीबी रोगियों के जांच हेतु प्रयोगशाला कक्ष में पहुँचकर त्रुनाट मशीन,लैब रजिस्टर व स्टाक रजिस्टर की जाँच किया गया तथा स्टाक का भौतिक सत्यापन भी किया। जाँच में संतुष्ट होने पर उनके द्वारा लैब टेक्नीशियन के कार्यो की सराहना की तथा कार्यक्रम सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश भी सभी को दिये।ततपश्चात उनके द्वारा टीयू कक्ष में पहुँचकर टीबी पर्यवेक्षको के कार्यो का निरीक्षण कर दवा के स्टाक का भौतिक सत्यापन भी किया गया। इस दौरान मरीजों के गोद लेने की शतप्रतिशत उपलब्धि पर टीबी पर्यवेक्षको के कार्यो पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उनको शाबासी भी दिया।
इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ वी प्रसाद,एमोटीसी डॉ अजय सिंह,एसटीएस राजीय राय, एसटीएलएस आशुतोष कुमार मिश्र,एल टी लालसाहब सिंह,राजकुमार चौधरी,विश्वामित्र गुप्ता,एल ए सतीश कुमार सिंह,सत्यप्रकाश रावत,राहुल श्रीवास्तव,अम्बरीष गुप्ता,राजेन्द्र सिंह,गबिश उपाध्याय,अजय यादव,सन्तोष,मुनीब आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…