News Addaa WhatsApp Group

Hata News/हाटा: शरदकालीन गन्ना बुवाई कर दुगुनी कमाई करें- डा बक्शी राम

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 24, 2022  |  6:34 PM

619 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Hata News/हाटा: शरदकालीन गन्ना बुवाई कर दुगुनी कमाई करें- डा बक्शी राम
  • शरद कालीन गन्ना बुवाई कृषक गोष्ठी का हुआ आयोजन

हाटा/कुशीनगर। अवध शुगर एण्ड एनर्जी लि०ढाढा के तत्वाधान में मिल क्षेत्र के गांव खेदनी में किसान प्रेम प्रकाश यादव के वहां एक वृहद शरदकालीन किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि डा.बक्शी राम पूर्व निदेशक एस बी आई कोयम्बटूर रहे।तथा अध्यक्षता चीनी मिल के अधिशाषी अध्यक्ष करन सिंह ने किया।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

शनिवार को ढाढा चीनी मिल क्षेत्र के गांव खेदनी में आयोजित किसान गोष्ठी के मुख्य अतिथि गन्ना क्षेत्र में को 0238 प्रजाति के शोधक और जनक डॉ बक्शी राम ने किसानों को शरदकालीन गन्ना बुवाई के साथ साथ सहफसली खेती करने की अपील किया जिससे किसान दुगुनी कमाई कर सकते हैं। डा बक्शी राम ने प्रजाति 0238 को लाल सड़न रोग से बचाने के बारे में विस्तार से बताते हुए किसानों को नई गन्ना प्रजातियों से अधिक उपज कैसे प्राप्त कर अधिक लाभ कैसे पाएं के बारे में बताया। गोष्ठी के दौरान अधिशाषी अध्यक्ष करन सिंह ने सभी किसानों को भूमि के अनुसार ऊंची भूमि पर को. 0118,को 15038,को एच 160,को शा 13235,को 15023 प्रजाति को. 98014को लख 94184,को शा 13235को लख 14201,को एच 160,को पंत 9301प्रजाति मध्यम भूमि हेतु तथा निचले भाग पर को 98014 व 94184 प्रजाति के गन्ने की बुआई करें। वहीं अधिशाषी उपाध्यक्ष गन्ना सुरेन्द्र उपाध्याय ने किसानों को बताया कि चीनी मिल द्वारा कृषि यंत्रों पर 25-50% तथा फसल सुरक्षा हेतु रासायनिक खादों, दवाईयों, उर्वरक 25-50% अनुदान दिया जा रहा है।

उन्होंने किसानों से कहा कि गन्ना फसल चक्र अपनाकर ही गन्ने की बुवाई करने की अपील की साथ ही कहा कि को. 0238 गन्ने के बीज को उपचारित/ शोधित करके ही बुवाई करें जिससे लाल सड़न रोग से बचा जा सके। वहीं सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव मुन्नी सिंह यादव ने किसानों के कैलेंडर से संबंधित समस्याओं को सुन निराकरण कराया।इस मौके पर क्षेत्र के 250 किसानो ने भाग लिया।इस दौरान चीनी मिल के अधिशाषी उपाध्यक्ष पंकज गोयनका,डा अशोक कुमार मिश्र,डी डी सिंह तथा किसान महेंद्र मणि,गुलाब राय, सुग्रीव राम,जागबली चौहान सहित समस्त गन्ना अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking