हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली के समीप पुरानी खड़सारी के सामने फोरलेन सड़क पर लगे खंभे पर लाइट ठीक करते समय ट्रक की ठोकर से इलेक्ट्रिशियन गंभीर रूप से घायल हो गया।
शनिवार को अपराह्न तीन बजे नगर पालिका परिषद के इलेक्ट्रिशियन सुनील पुत्र राधे निवासी अब्दुल कलाम नगर महुअवां मस्जिदिया उम्र 35 वर्ष द्वारा क्रेन लिफ्ट से लाइट सही किया जा रहा था कि गोरखपुर की तरफ से तेज गति से आ रही एक ट्रक ने क्रेन में ठोकर मार दिया। जिससे क्रेन लिफ्ट दो टुकड़ों में टूट गया।और इलेक्ट्रीशियन सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया।आनन फानन में ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
112 पुलिस वाहन से बाइक सवार को टक्कर लगने आरोप, वीडियो हुआ था वायरल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…
कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…