News Addaa WhatsApp Group

Hata News/हाटा: कोविड टीकाकरण में सराहनीय कार्य के लिये स्वास्थ्य कोरोना योद्धाओं का हुआ सम्मान

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 23, 2022  |  6:37 PM

463 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Hata News/हाटा: कोविड टीकाकरण में सराहनीय कार्य के लिये स्वास्थ्य कोरोना योद्धाओं का हुआ सम्मान
हाटा/कुशीनगर। कोविड टीकाकरण के लिये स्थानीय नगरपालिका परिषद के वार्ड नं 23 बाजार खास में लगे बूथ पर 180 लोगों को समाचार लिखे जाने तक बूस्टर डोज लग चुका और लोग को लग रहा था। मेगा प्लान के तहत मंगलवार को वार्ड नं 23 बाजार खास में लगे कोविड टीकाकरण के दौरान प्रभारी चिकित्सधिकारी व स्वास्थ्यकर्मीयो  को स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वहाँ उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये प्रभारी चिकित्सधिकारी डॉ वी प्रसाद ने कहा कि हमारा दायित्व है कि समाज का हर व्यक्ति स्वस्थ व निरोग रहे जिसके लिये सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो योजनाओं है उनको हम बहुत ही ईमानदारी पूर्वक क्रियान्वयन कर रहे है। उन्होंने कहा कि कोविड जैसी महामारी से निपटने के लिये टीकाकरण कराना सभी के लिये बहुत आवश्यक है। जिनको भी प्रथम व द्वितीय डोज लग चुका है वे सभी प्रिकॉशन यानी बूस्टर डोज अवश्य लगवा ले। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय सदस्य कलामुद्दीन खान व भाजपा नेता रितेश नाथानी ने कहा कि आज हम वैश्विक महामारी कोरोना के संकट से इन्ही स्वास्थ्यकर्मियो की बदौलत सुरक्षित है। इन्होंने कोरोना संकट काल में अपने जान को जोखिम में डालकर पुर जनमानस की रक्षा किये। आज इन्ही के मेहनत व लग्न से ड्यूटी करने के प्रतिफल है कि पूरे देश मे लगभग 200 करोड़ भारतीयों कों कोविड का टीका लग चुका है।
सम्मानित होने में वालो में प्रमुख रुप से सहायक शोध अधिकारी सत्यप्रकाश रावत,ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर राहुल श्रीवास्तव,टीबी सेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष व वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र,सीएचओ रंजीता सिंह,एएनएम कविता गुप्ता रही।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking