कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपरा उर्फ तीतिला स्थित अनुष्का अस्पताल के संचालक व डॉक्टर द्वारा पूर्व में किये गए आपरेशन के दौरान लापरवाही बरतने की शिकायत पर बीते 14 जून को हाटा कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के बाद जिलाधिकारी कुशीनगर एस राजलिंगम के निर्देश पर पहुचीं स्वास्थ्य टीम ने उप चिकित्साधिकारी डॉ ए एन ठाकुर व प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ स्वप्निल श्रीवास्तव व पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में अस्पताल की ओ टी, मेडिकल स्टोर, वार्ड आदि सील करने की कार्रवाई की गयी।
अस्पताल को सील करने गयी टीम ने अस्पताल में भर्ती महिला मरीज जिसका प्रसव आपरेशन से हुआ था, को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य सुकरौली भिजवाया गया। अस्पताल में न तो अस्पताल संचालक ही मिला और न ही कोई चिकित्सक ही मौजूद था।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…