News Addaa WhatsApp Group

हाटा: उज्जवला योजना 2.0 के तहत सैकड़ों महिलाओं को मिला फ्री गैस कनेक्शन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 21, 2021  |  4:52 PM

749 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: उज्जवला योजना 2.0 के तहत सैकड़ों महिलाओं को मिला फ्री गैस कनेक्शन

हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। उज्जवला योजना 2.0 के तहत सैकड़ों महिलाओं को विकासखंड सुकरौली क्षेत्र अंतर्गत रामप्रसाद इंडेन गैस सर्विस रामपुर सोहरौना में सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे की उपस्थिति में पात्र महिलाओं को गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। उज्जवला योजना 2.0 के तहत पात्र लाभार्थी महिलाओं में सिब्बी देवी,सुमन देवी, रिंकू, उषा देवी, प्रेमजोता, शैजा देवी, दुर्गावती, राजमती,रंजना,रेनू देवी, शांति देवी,शशि प्रभा,नूर जहान, श्वेता पाण्डेय, ममता देवी आदि महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। महिलाएं केंद्र सरकार की जमकर जहां सराहना कर रही थीं वहीं अब चूल्हे पर खाना बनाने से उन्हें मुक्ति भी मिल गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे द्वारा 30 महिलाओं को गैस चूल्हा वितरण किया गया। सांसद श्री दुबे ने इस योजना के बारे में सभी महिलाओं को विस्तार से बताया और कहा महिलाओं के बारे में कोई सोचता है तो वह हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं। आने वाले समय में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं दे रहे हैं। इस अवसर पर स्थानीय विधायक पवन केडिया ने कहा महिलाओं को इस योजना से काफी राहत व लाभ मिलेगी और अनेक बीमारियों से राहत मिलेगा क्योंकि अभी हमारे देश की ज्यादातर महिलाएं चूल्हे पर लकड़ी से भोजन बनाती थीं। इससे धुएं से प्रदूषण निकलता था जो हमारे पर्यावरण को हानि पहुंचाता है। महिलाओं के लिए भी काफी कष्टकारी होता है। नपा अध्यक्ष हाटा मोहन वर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि आज के आधुनिकता युग में महिलाएं भी पुरुषों से कम नहीं है भारतीय जनता पार्टी की सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का कार्य माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में किया गया है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को बुके देकर व मोमेंटव अंग वस्त्र देकर गैस एजेंसी के प्रोपराइटर श्रीमती अनु कुमारी व अरुण पासवान ने किया व आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन ज्ञान विक्रम सिंह ने किया।उक्त अवसर पर, संतोष दुबे जितेंद्र सिंह, अर्जुन गुप्ता आनंद वर्मा,रजनीश बर्नवाल, आशुतोष पाण्डेय जितेंद्र सिंह,प्रमोद कुमार, डी बी सिंह,सत्यवान सिंह, आलोक पाण्डेय, ग्राम प्रधान राजेंद्र वर्मा,सुकई प्रसाद, हरेंद्र पाण्डेय,रामअशीष मौर्या, बूथ अध्यक्ष गण मनीष पासवान, विदुर गौड़,मनोज पासवान,सनोज विश्वकर्मा, ,सहित काफी संख्या में लाभार्थि उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking