हाटा/कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ एल बी यादव के निर्देश पर आज दिन गुरुवार को स्थानीय नगरपालिका परिषद के अन्तर्गत श्री गाँधी स्मारक इंटर कॉलेज व जनता हाईस्कूल, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में समाचार लिखे जाने 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग तक लगभग 220 छात्र व छात्राओ को कोवाक्सिन की प्रथम डोज लग चुकी थी। टीकाकरण को लेकर बच्चें काफी उत्साहित दिखे।वैक्सिन लगने के बाद किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई,सभी स्वस्थ रहे। टीकाकरण टीम में लगे स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि कोविड महामारी से बचाव हेतु टीकाकरण जरूरी है।
टीम में आशुतोष मिश्र,विकेश सिंह,अजय गुप्ता,शरतेन्दु शुक्ला,डॉ निधि उपाध्याय,डॉ विनीता कुशवाहा,राजकुमार चौधरी उपस्थित रहे। गाँधी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नागेश्वर पति त्रिपाठी,अध्यापक अवनीश कुशवाहा,विवेक मिश्रा,ओमप्रकाश मिश्र,धर्मेंद्र त्रिपाठी,खूबलाल का सहयोग सराहनीय रहा।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…