हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । बुधवार को कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार सिंह ने पत्रकारों संग किया बैठक। बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी है,समाजसेवा व जनहित में आवाज उठाना पत्रकार का सामाजिक दायित्व है, क्षेत्र में कही कोई अनैतिक कार्य हो रहा हो तो अवगत करावे उसे समुल सहित उसका संबैधानिक इलाज किया जाएगा। पुलिस अपने स्तर से कार्य कर रही है,आप अपना सहयोग जनहित में करे पुलिस प्रशासन सहयोग के लिए तैयार हैं।बैठक में पत्रकारों द्वारा कुछ ईट भट्ठे पर अबैध कच्ची शराब बनाए जाने,अबैध बालू खनन, सहित कुछ मुद्दों को उठाया गया।
प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह द्वारा तत्काल हल्का उपनिरीक्षक मय फोर्स कार्यवाही हेतू भेजा।अबैध बालू खनन के मुद्दे पर प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि यह मामला खनन विभाग व तहसील प्रशासन का है फिर हाल बीट अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गयी है कि अबैध खनन करने वालो पर कार्यवाही करे साथ सी दर्जन भर अबैध बालू खनन करने वालो पर बिधिक कार्यवाही की गयी है। आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने में सहयोग की अपील किया।अंत में श्री सिंह ने कहा कि मेरा हुस्न रहे,तेरा इश्क रहे और प्यार का कारवां चलता रहे।इस दौरान पत्रकार लालसाहब राव, मोहन पांडेय,विधासागर सिंह, वेदप्रकाश, उपेंद्र तिवारी,मनोज गिरी रंजीत,कालिका दूबे, आदि मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…