हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली परिसर प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
इस बैठक के दौरान व्यापारियों ने नगर में हुए चोरी,बिजली, पानी और गंदगी की समस्याएं गिनाई। जहां कोतवाल ने समस्याओं की सूची तैयार कर निराकरण करने की बात कही।वही अपराध के संबंध में व्यापारियों ने नगर में स्मैक की रोकथाम तथा कुछ क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने आदि मामलों की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की साथ ही दुकानदारों एवं व्यापारियों को बेवजह परेशान न करने की बात भी कही गई।
कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया ने बैठक में व्यापारियों की समस्यायों को सुनी गईं और उसे निराकरण कराने को कहा और कहा कि पुलिस से जुड़ीं शिकायतों को दूर किया जाएगा।इस दौरान दिलीप जायसवाल, उदयभान कुशवाहा,व्यास ओझा, दानिश खान, टीपू खान,शंकर जायसवाल, राशिद खान कस्बा इंचार्ज वीरेंद्र यादव,सुकरौली चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह यादव विजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…