हाटा/कुशीनगर। प्रसूता को प्रसव पीड़ा बढ़ने पर 102 एंबुलेंस के चालक और महिला स्वास्थ्य कर्मी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बिना आशा की मौजूदगी में डिलीवरी कराई इस दौरान बीच रास्ते में एंबुलेंस में बच्चे का जन्म हुआ तो एंबुलेंस में बच्चे की किलकारी गूंज उठी! प्रसव के बाद दोनों को सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को स्वस्थ्य बताया और भर्ती कर लिया।
नगर के बलुआ रामपुर सोहरौना में रविवार की दोपहर प्रसव पीड़ा से कराह रही प्रसूता को 102 नंबर एंबुलेंस से सीएचसी ले जाते समय रास्ते में तेज दर्द शुरू हो गया। साथ में जा रही महिला स्वास्थ्य कर्मी शीतल द्विवेदी ने एंबुलेंस को रुकवा कर सुरक्षित प्रसव करा दिया महिला ने बच्चे को जन्म दिया प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को सीएससी में भर्ती करा दिया गया जहां दोनों स्वस्थ हैं।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…