News Addaa WhatsApp Group

Hata News/हाटा: लेखपाल की बेटी ने नीट की परीक्षा में आल इंडिया में 4170 रैंक पाकर बढाया क्षेत्र का मान

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 8, 2022  |  6:37 PM

1,597 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Hata News/हाटा: लेखपाल की बेटी ने नीट की परीक्षा में आल इंडिया में 4170 रैंक पाकर बढाया क्षेत्र का मान

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय तहसील के पिपरा हुमेल निवासी लेखपाल संजय गुप्ता की बेटी प्रज्ञा गुप्ता ने नीट की परीक्षा में आल इंडिया में 4170 वां रैंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढाया है।उसके इस सफलता से परिजनो व मित्रों में खुशी का माहौल है। हाटा तहसील के पिपरा हुमेल निवासी संजय गुप्ता हाटा तहसील में लेखपाल पद पर कार्यरत हैं उनकी पुत्री प्रज्ञा गुप्ता ने नीट की परीक्षा में 720 में से 651 अंक हासिल करके आल इंडिया में 4170 वां स्थान हासिल किया है।प्रज्ञा ने हाटा नगर स्थित क्रिस्तूराजा स्कूल से वर्ष 2014 में हाई स्कूल व 2016 में इंटर की परीक्षा पास कर दिग्विजय नाथ डिग्री कॉलेज से बीएसी पास कर नीट की तैयारी में लगी जहां वह दुसरी बार मे नीट की परीक्षा पास किया।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

प्रज्ञा ने साबित कर दिया कि मंजिल कितनी भी मुश्किल क्यों न हो बुलंद हौसले व मेहनत से रास्ता बन ही जाता है।वहीं प्रज्ञा के गुरुजनों ने प्रज्ञा को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।वहीं पिता संजय गुप्ता व मां सुधा देवी ने बताया कि बेटी का बचपन से ही डाक्टर बनने की इच्छा थी और इस इच्छा की पूर्ति के लिए उसने अपनी तैयारी शुरू किया। वहीं प्रज्ञा ने अपनी शानदार सफलता के लिए गुरुजनों व अपने माता पिता को दिया है। उसके सफलता पर एसडीएम वरुण पांडेय, तहसीलदार नरेन्द्र राम, लेखपाल प्रदीप कुमार गुप्ता, रामेंद्र तिवारी,संजीवन मिश्र, हरिशंकर सिंह हृदयानंद, किशोरी, सहित अन्य लोगों ने बधाई दिया।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking