हाटा/कुशीनगर । कोतवाली क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना व अपराध पर नियंत्रण तथा जनता की समस्याओं का समाधान करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह बातें नवागत प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया ने कार्यभार ग्रहण के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रथम प्राथमिकता है,आम जन अपने समस्याओं को लेकर हमसे कभी भी मिल सकते उनके लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे।नवागत प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि कोई भी पीड़ित व्यक्ति बगैर मध्यस्थ के अपनी समस्या बता सकता है पिडीत की हर सम्भव सहयोग किया जायेगा। पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण थाना स्तर पर भी किया जायेगा।कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत थाना प्रभारी ने अपने मातहतों से परिचय प्राप्त किया तथा थाने की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने अपने थाना क्षेत्र के नागरिकों से हर संभव पुलिस को सहयोग करने के साथ ही अफवाहों से दूर रहने का अपील किया।
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…