सुकरौली/ कुशीनगर। विधानसभा क्षेत्र हाटा से आम आदमी पार्टी से मोनिका तिवारी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।मोनिका तिवारी विगत वर्षों से सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में आम लोगों के बीच अपनी पहचान बनायीं हैं।इन्होंने राजनीतिक पारी की शुरुआत आम आदमी पार्टी से की है।मोनिका तिवारी विधानसभा हाटा के ही विकास खण्ड सुकरौली के कुसुम्हा गाँव की निवासी हैं। इन्होंने इंटरमीडिएट तक शिक्षा हासिल की है। विगत वर्षों से गांव-गांव में घूमकर आम आदमी पार्टी के नीतियों से लोगों को अवगत करा रही हैं और सामर्थ्य अनुसार जरूरतमंद लोगों का सहयोग भी की हैं।
बताते चलें कि कुशीनगर जनपद के विधानसभा क्षेत्र 334 हाटा में दिल्ली से पधारे आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को पार्टी ने कुशीनगर जनपद का चुनाव प्रभारी बनाकर भेजा है जो आम आदमी पार्टी की महिला उम्मीदवार मोनिका तिवारी के पक्ष में मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार को दिल्ली मॉडल की तरह बनाया जाएगा।त्रिपाठी ने बताया कि 403 सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ने को तैयार है हमारी सरकार दिल्ली मॉडल की तरह कार्य करेगी उत्तर प्रदेश को मॉडल प्रदेश बनाया जाएगा। ऐसे अविश्वास वाली सरकार को गुंडा राज जंगलराज वाली सरकार को लोग उखाड़ फेंकने को संकल्पित है और महंगाई की मार जो डबल इंजन वाली सरकार ने दी है उसकी जिम्मेदारी सरकार को लेनी होगी। ₹300 से लेकर 1000 तक सिलेंडर का दाम पहुंचाने का कार्य इस सरकार ने किया है। ₹50 से ₹100 तक डीजल पेट्रोल का दाम बढ़ाने का कार्य इस सरकार ने किया है।एक एक चीज की महंगाई 5 से 6 प्रतिशत की दर से बढ़ रहे हैं। जो राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा है देश की अर्थव्यवस्था खराब हो चुकी है सब कुछ बिकने लगा है रेलवे स्टेशन व हवाई अड्डे बिकने लगे हैं और अब देश के अर्थव्यवस्था की हालत ऐसी हो चुकी है की बैंकों को बेचने की तैयारी चल रही है। किसानों, बेरोजगार नौजवानों, महिलाओं को धोखा देने का कार्य इस सरकार ने किया है।इस लिए जाति धर्म की बातें छोड़ो शिक्षा स्वास्थ्य बिजली एवं अच्छी सरकारी सेवाओं से नाता जोड़ो आदि बातों के माध्यम से प्रेस वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश में बहुमत से केजरीवाल मॉडल सरकार बनाने को लोगों से अपील किया।
हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…
प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…