हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर के बस स्टैंड से रविवार सुबह हिंन्दुस्तान, स्वतंत्र चेतना, राष्ट्रीय सहारा,आज अखबार के सत्रह बंडल अखबार चोरी, समाचार पत्र बिक्रेताओ ने दी थाने में तहरीर और आवश्यक कार्यवाही की मांग किया।
रविवार सुबह समाचार पत्र बिक्रता राधेश्याम,माधो प्रसाद,अरुण कुमार आदि अन्य नियत समय पर जब अखबार बितरण के लिए आए तो मौके से अखबाऱ बिक्रेता संन्न रह गये कि मौके पर एक भी अखबार का बंडल नही था।चारो तरफ तलाश के बाद भी जब समाचार पत्र नहीं मिला तो सम्बंधित अखबारों के पत्र प्रतिनिधियों को अवगत कराया।दोपहर बाद समाचार पत्र बिक्रेता राधेश्याम के नेतृत्व में बस स्टैंड पर समाचार पत्र बिक्रता इकटठा हुए और समाचार पत्र प्रतिनिधियों के साथ थाने पहुच कर मौके पर मौजूद नगर चौकी इंचार्ज बीरेंद्र कुमार यादव को शिकायती पत्र सौपा। चौंकी इंचार्ज श्री यादव ने इस प्रकरण में गम्भीरता से आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…