हाटा/कुशीनगर। मुख्य चिकिसा अधिकारी डॉ सुरेश पटारिया व जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ औसाफ़ अहमद के दिशा निर्देश में पूरे जनपद में प्रधामनंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों के गोद लेकर उन्हें उपचार चलने तक पौष्टिक आहार देने का कार्यक्रम चल रहा है।
इसी क्रम में गुरूवार को अपराह्न में स्थानीय टीबी यूनिट हाटा के वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र द्वारा गोद लेने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसके अन्तर्गत टीबी
रोगियों को गोद लिये गये व्यक्ति द्वारा पोषण की पोटली दी गयी। वही न्यू पीएचसी अहिरौली बाजार के परिसर में डॉ मुन्ना गौड़ व एलए अर्जुन यादव द्वारा टीबी रोगियों को पोषण की पोटली दी गयी।
गोद लेने वाले में सीएचसी के स्टाफ एलटी लालसाहब सिंह,विश्वमित्र गुप्ता,एक्सरे टेक्नीशियन राजेन्द्र सिंह,चीफ फॉर्मासिस्ट श्रीप्रकाश मिश्र,स्टाफ नर्स संध्या सिंह,बीएसडब्ल्यू अम्बरीष गुप्ता,वार्ड बॉय अजय यादव,युवा समाज सेवी व सभासद प्रत्याशी अवनीश सिंह प्रमुख रहे।
इस दौरान प्रभारी डॉ वी प्रसाद, डॉ अजय सिंह,राजकुमार चौधरी,देवेंद्र प्रताप सिंह,अरविंद द्विवेदी,सत्यप्रकाश रावत,राहुल श्रीवास्तव, इमरान खान आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…