News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: वादी संवाद दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने किया वादियों से संवाद, थाने का किया निरीक्षण

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 24, 2021  |  4:24 PM

651 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: वादी संवाद दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने किया वादियों से संवाद, थाने का किया निरीक्षण

हाटा/कुशीनगर। बुधवार को वादी संवाद दिवस के अवसर पर कोतवाली पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से पीड़ित को जहां न्याय मिलेगा वहीं पुलिस व वादी के बीच भरोसा बढ़ेगा।कोतवाली परिसर में पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने महिला अपराध वह साइबर क्राइम से जुड़े मामलों को गंभीरता से सुना।पूर्व में दर्ज 363,366 के मामले में वादी अंजिला पत्नी त्रिपुरारी से बातचीत की वादी ने कार्यवाही को संतुष्ट बताया। पिपरा निवासी वादी सबरुन निशा के तरफ से दर्ज 363 के मामले में प्रगति रिपोर्ट जानी।वादी पटना मिश्रौली निवासी प्रभाकर मणि से साइबर अपराधियों द्वारा लगभग डेढ़ लाख रुपए की साइबर अपराध में दर्ज मुकदमे में कार्यवाही का भरोसा दिया। इसके अलावा अन्य प्रकरणों में वादियों से बात की।प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि सात लोग अपने मुकदमे की प्रगति की बारे मे जानकारी लेने पहुंचे। उन्हें अब तक पुलिस कार्रवाई से अवगत कराया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली का निरीक्षण भी किया इस दौरान अपराध रजिस्टर, आरक्षी गृह,भोजन कक्ष, वह साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान कस्बा चौकी प्रभारी रविंद्र यादव, भिक्खू राय, विजय मिश्रा, दुर्गेश यादव समेत अन्य मौजूद रहे।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking